गर्मी आते ही मच्छर न सिर्फ परेशान करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी फैलाते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान और कारगर घरेलू उपाय, जो मच्छरों को घर से दूर भगाने में मदद करेंगे।
नीम और नारियल तेल का मिश्रण
नीम के तेल में नारियल तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं। मच्छर दूर रहेंगे और ये स्किन के लिए भी अच्छा होता है। ये उपाय खासतौर पर रात में सोते समय कारगर होता है।
संतरे का छिलका
संतरे के सूखे छिलकों को जलते कोयले पर डालें और कमरे में धुआं फैलाएं। 5 मिनट में मच्छर भाग जाएंगे और आपको चैन की नींद मिलेगी।
लहसुन का स्प्रे
लहसुन को पानी में उबालकर उस पानी को स्प्रे बॉटल में भर लें और घर के कोनों में छिड़कें। इसकी तीखी गंध मच्छरों को भागने पर मजबूर कर देती है।
कपूर जलाएं
कपूर जलाने से मच्छर तो भागते ही हैं, साथ ही यह घर की हवा को भी शुद्ध करता है। हर रात सोने से पहले कमरे में कपूर जलाएं।
लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती। इसे शरीर पर लगाएं या लैवेंडर वाला पोंछा लगाएं। आपके आसपास मच्छर नहीं आएंगे और नींद भी अच्छी आएगी।
नींबू में लौंग लगाकर रखें
एक नींबू को बीच से काटें और उसमें कुछ लौंग गाड़ दें। इसे कमरे में रखें, इससे मच्छर दूर रहेंगे। यह एक असरदार और खुशबूदार तरीका है।
तुलसी और पुदीना
तुलसी और पुदीना दोनों की गंध मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। घर में तुलसी का पौधा लगाएं और पुदीना का रस छिड़कें या लगाएं। यह उपाय पूरी तरह हर्बल है।
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com