बार-बार छींक आना, एलर्जी है या कुछ और?

By Aditya Bharat
18 Jul 2025, 18:00 IST

हर किसी को कभी न कभी छींक आती है, लेकिन अगर दिनभर में कई बार छींक आए और ये रोज हो, तो यह आम बात नहीं। यह शरीर का कोई संकेत भी हो सकता है।

क्या यह एलर्जी है?

बार-बार छींक आना अक्सर एलर्जी राइनाइटिस नाम की स्थिति से जुड़ा होता है। इसमें हमारी नाक धूल, पराग, पालतू जानवरों के बाल या मोल्ड जैसी चीजों पर प्रतिक्रिया देती है।

एलर्जी के लक्षण क्या होते हैं?

अगर छींक के साथ नाक बहती है, आंखों में खुजली होती है या गला खराब रहता है, तो ये एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। ये मौसम बदलने पर भी बढ़ सकते हैं।

क्या यह सर्दी है या एलर्जी?

सर्दी 7-10 दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन एलर्जी कई हफ्तों या महीनों तक रह सकती है। सर्दी में बुखार भी हो सकता है, जबकि एलर्जी में आमतौर पर बुखार नहीं आता।

अन्य कारण

NIH की एक स्टडी के अनुसार, हर छींक का कारण एलर्जी नहीं होती। कुछ लोगों को तेज गंध, धुआं, ठंडी हवा या अचानक रोशनी से भी छींक आती है। इसे non-allergic rhinitis कहा जाता है।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर छींक के साथ सांस लेने में तकलीफ हो, त्वचा पर चकत्ते हों या दवाओं से आराम न मिले, तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है। खुद इलाज करने से स्थिति बिगड़ सकती है।

एलर्जी की जांच कैसे होती है?

डॉक्टर आपकी skin prick test या blood test (IgE levels) से पता लगा सकते हैं कि आपको किस चीज से एलर्जी है। इससे सही इलाज करना आसान हो जाता है।

इलाज क्या है?

एलर्जी के लिए एंटीहिस्टामिन दवाएं दी जाती हैं। साथ ही, एलर्जन से दूर रहना सबसे असरदार तरीका है। कुछ मामलों में डॉक्टर nasal sprays या इम्यूनोथेरेपी भी देते हैं।

धूल से बचाव, घर साफ रखना, धूप में सूखे कपड़े न पहनना, और हवा से बचाव करने वाले मास्क पहनना एलर्जी से बचने के आसान उपाय हैं। छींक को हल्के में न लें, यह शरीर का एक संकेत है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com