भुट्टा खाने के फायदे क्या होते हैं?

By Shilpy Arya
18 Jul 2025, 18:30 IST

भुट्टा खाना तो सभी को बहुत पसंद होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

हड्डियों की मजबूती

मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस और आयरन से भरपूर भुट्टा खाने से बोन हेल्थ बेहतर होती है। इससे हड्डियों के रोग दूर होते हैं।

खून की कमी दूर करे

शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए भुट्टा खाएं। इसमें आयरन के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।

आंखों के लिए

विटामन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होने के कारण भुट्टा आपकी आंखों को भी फायदा करता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए

भुट्टा खाने से बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन और फाइबर के गुण होते हैं। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।

पेट स्वस्थ रखे

भुट्टे का सेवन करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह फाइबर के गुणों से भरपूर होती है।

वेट लॉस

फाइबर से भरपूर भुट्टे को डाइट में एड करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस तरह आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

लेख में आपने जाना भुट्टा खाने के फायदे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com