गर्भावस्था के दौरान सिर्फ हेल्दी खाना ही नहीं, बल्कि खाना किस तेल में पकाया गया है, यह भी मायने रखता है। सही तेल मां और शिशु के विकास में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
डॉक्टर की सलाह
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कौन से तेल में पका हुआ भोजन करना चाहिए? इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने सीके बिड़ला अस्पताल (गुरुग्राम) की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन E पाया जाता है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है और गर्भवती महिलाओं के लिए एक सेफ और पोषक विकल्प है।
नारियल तेल
नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। प्रेग्नेंसी में इसका सेवन वायरल इंफेक्शन से बचाव करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
सरसों का तेल
सरसों का तेल ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। यह पाचन सुधारता है और गर्भवती महिलाओं की डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करता है।
मूंगफली का तेल
मूंगफली का तेल प्रेग्नेंसी के दौरान ऊर्जा देने वाला तेल है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है जो मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होती है।
रिसर्च क्या कहती है?
यूनिसेफ की रिसर्च के अनुसार, गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क और आंखों की रोशनी के लिए गुड फैट जरूरी है। सरसों, नारियल, मूंगफली और ऑलिव ऑयल जैसे तेल सबसे बेहतर माने गए हैं।
जरूरी सुझाव
एक ही तेल रोजाना न लें। सरसों, नारियल और ऑलिव ऑयल को समय-समय पर मिक्स और रोटेट करें। इससे शरीर को सभी जरूरी फैटी एसिड्स और पोषक तत्व मिलते हैं।
प्रेग्नेंसी में सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है। प्राकृतिक और गुड फैट्स से भरपूर तेल न केवल मां की सेहत को बेहतर बनाते हैं बल्कि शिशु के समुचित विकास में भी सहायक होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com