बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने के घरेलू नुस्खे

By Deepak Kumar
14 Apr 2025, 16:00 IST

छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या आम होती है, जिससे बच्चे को पेट दर्द, भूख न लगना और मल त्याग में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

एक्सपर्ट की मानें

अगर आपके बच्चे को भी कब्ज की समस्या है तो आकाश हेल्थकेयर की न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर अनुजा गौर से जानें कब्ज को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय।

त्रिफला

त्रिफला आयुर्वेद की बेहद असरदार औषधि है। बच्चों को गुनगुने पानी या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण देने से पेट साफ होता है और मल त्यागने में आसानी होती है।

किशमिश

रातभर भीगी हुई किशमिश बच्चों को खिलाएं। यह पेट साफ रखने में मदद करती है। नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की परेशानी कम हो जाती है।

पंचामृत जूस

अनार, गाजर, सेब, लौकी और चुकंदर से बना पंचामृत जूस पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह जूस बच्चों की कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होता है।

अंजीर

अंजीर में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है। रातभर पानी में भिगोकर सुबह बच्चे को अंजीर खिलाएं। इससे मल त्याग आसान होता है और पेट दर्द भी कम होता है।

दूध और देसी घी

रात में सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर बच्चे को दें। इससे मल नरम होता है और कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह

न्यूट्रीशनिस्ट अनुजा गौर के अनुसार, कब्ज की समस्या को रोकने के लिए फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज बच्चों की डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही बच्चों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।

इन घरेलू उपायों से बच्चों में कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। ये नुस्खे सुरक्षित और असरदार होते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com