जांघों में दर्द के कारण और उपाय

By Shilpy Arya
29 Nov 2024, 13:00 IST

कई बार आपको जांघों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण आपको चलने-फिरने व उठने-बैठने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेख में जानें इसके कारण व ठीक करने के उपाय-

जांघों में दर्द के कारण

जांघों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- मसल्स पेन, पानी की कमी, चोट या फ्रैक्चर, पोषण की कमी, ज्यादा चलना या अधिक देर बैठना और मोटापा आदि।

साइकिलिंग

जांघों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप साइकिलिंग कर सकते हैं। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जो आपको मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है।

रनिंग

पैरों और जांघों के दर्द से आराम पाने के लिए आपको रोजाना रनिंग करनी चाहिए। इससे मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

हल्दी

एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों वाली हल्दी सूजन और दर्द को घटाती है। 1 गिलास पानी में 1 चुटकी हल्दी, 2 चुटकी पिसी अदरक मिक्स करके उबालें। इसका सेवन करें।

अदरक का तेल

अदरक का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इस तेल से जांघों की मालिश करने से दर्द और सूजन कम होती है। इससे सोने से पहले मालिश करें।

लहसुन

दर्द से राहत पाने के लिए आप एंटी-फंगल, एंटी-बैक्‍टीर‍ियल और विटामिन के गुणों वाले कच्चे लहसुन को खाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

लेख में आपने जाना जांघों में दर्द के कारण और उपाय। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com