बड़ी आंत साफ करने के 5 घरेलू उपाय

By Himadri Singh Hada
12 May 2025, 20:00 IST

बड़ी आंत हमारे शरीर की सफाई में अहम भूमिका निभाती है। अगर ये सही से काम न करे तो पेट में गैस, कब्ज और थकान जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

बड़ी आंत की सफाई

बड़ी आंत को साफ रखना शरीर की सेहत के लिए जरूरी है। यही पाचन तंत्र का आखिरी हिस्सा होती है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बड़ी आंत की सफाई कर सकते हैं।

गुनगुना पानी पिएं

बड़ी आंत को साफ करने के लिए सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे पेट अच्छी तरह साफ होता है और पाचन भी सुधरता है।

नींबू पानी पिएं

रोजाना खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, बड़ी आंत की सफाई होती है और मेटाबोलिज्म भी अच्छा रहता है।

फाइबर से भरपूर चीजें खाएं

फाइबर से भरपूर चीजें जैसे फल, सब्जियां और दलिया खाने से मल त्याग में आसानी होती है और बड़ी आंत में जमा गंदगी धीरे-धीरे बाहर निकलती रहती है।

दही

दही जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ आंतों के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन सही होता है और आंतें खुद को बेहतर तरीके से साफ कर पाती हैं।

दिनभर खूब पानी पिएं

एक दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। यह मल को नरम रखता है और आंतों की सफाई में मदद करता है।

योग करें

रोजाना योग करना जैसे- कपालभाति और पवनमुक्तासन, आंतों की सफाई में बहुत कारगर होता है। यह पेट से जुड़ी हर समस्या को धीरे-धीरे दूर करता है।

जंक फूड से बचें

बड़ी आंत को साफ रखने के लिए जंक फूड, तले-भुने खाने और अधिक मीठे से परहेज़ करना चाहिए क्योंकि ये पाचन पर बुरा असर डालते हैं।

अगर आपको बार-बार पेट की दिक्कतें होती हैं, तो घरेलू उपायों के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com