दिल जल्दी कमजोर हो रहा है? पहचानें ये शुरुआती लक्षण

By Aditya Bharat
06 Jun 2025, 08:00 IST

दिल का जल्दी कमजोर होना आज आम समस्या बन चुकी है। बढ़ती उम्र नहीं, बल्कि खराब लाइफस्टाइल और खानपान इसका बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। तो आइए आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर वैशाली से जानते हैं समय से पहले दिल कमजोर होने के संकेत।

मतली और सीने में जलन

लगातार मतली और सीने में जलन दिल की कमजोरी का शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों को हल्के में न लें और जांच जरूर कराएं।

हाई ब्लड प्रेशर

दिल कमजोर हो तो ब्लड प्रेशर असंतुलित हो जाता है। हाई बीपी हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ाता है। नियमित जांच बहुत जरूरी है।

सीने और कंधे में दर्द

बाएं सीने में दर्द या कंधे में लगातार दर्द हार्ट मसल्स की कमजोरी का संकेत है। इसे एनजाइना कहा जाता है और यह गंभीर हो सकता है।

सांस लेने में तकलीफ

सांस की समस्या, खासकर लेटने पर, दिल की सेहत से जुड़ी होती है। यह दिल की धमनियों की खराबी या हार्ट फेलियर की तरफ इशारा करता है।

खर्राटे और नींद में रुकावट

लगातार खर्राटे, नींद में रुकावट या स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं दिल के कमजोर होने से जुड़ी हो सकती हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें।

छाती में दबाव और बेचैनी

अगर अक्सर छाती में दबाव या बेचैनी महसूस होती है तो यह दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। तुरंत मेडिकल जांच कराएं।

बार-बार सर्दी-जुकाम

लगातार सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या भी दिल से जुड़ी हो सकती है। लंबे समय तक बने रहने पर यह दिल की कमजोरी का इशारा हो सकता है।

संतुलित खानपान, एक्सरसाइज और नियमित जांच से दिल को मजबूत रखें। लक्षण दिखें तो देर न करें, समय पर इलाज ही जीवन बचा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com