पुरुषों को क्यों होती है थकान? करें ये 6 काम

By Priyanka Sharma
11 Jan 2025, 09:00 IST

कई बार पुरुषों को शरीर में थकान, लो मसल मास और लो स्पर्म क्वालिटी बनी रहती है। ऐसा शरीर में लो टेस्टोस्टेरोन के स्तर के कारण होता है। इससे राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -

हेल्दी फैट्स खाएं

दिन की शुरुआत हेल्दी फैट्स से युक्त भिगोए हुए बादाम और अखरोट से करें। इससे टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बेहतर करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, 1-1 छोटी चम्मच कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज खाएं। इनमें जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे मसल्स के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।

अंगूर खाएं

पुरुष 1 कटोरी अंगूर मिड मिल में खाएं। अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है।

चुकंदर और अनार का जूस पिएं

दिन में 11 बजे के करीब चुकंदर और अनार का सेवन करें। इसमें नाइट्रेट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है।

1 लहसुन की कली खाएं

सुबह के समय 1 लहसुन की कली खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में एलिसिन होता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद मिलती है।

शकरकंद खाएं

शाम के समय 1 कटोरी शकरकंद खाएं। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन-ए होता है, जिससे मसल्स की एनर्जी को बेहतर करने में मदद मिलती है।

प्रोटीन युक्त फूड खाएं

डाइट में 25 ग्राम तक प्रोटीन के साथ कॉम्प्लेक्स कार्ब्स युक्त डाइट लें। इसमें जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। जिससे मसल्स की ग्रोथ को बढ़ावा देने और टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद मिलती है।

अश्वगंधा की चाय पिएं

शाम के समय 1 कप अश्वगंधा की चाय पिएं। इस में एडाप्टोजेनिक स्ट्रेस होता है, जिससे स्ट्रेस को कम करने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

पुरुषों को शरीर में लो टेस्टोस्टेरोन के कारण थकान की समस्या होती है। इससे राहत के लिए डाइट में पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com