विटामिन्स हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व होते हैं, जो विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को सही तरीके से चलाने में मदद करते हैं। शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
एक्सपर्ट की राय
हालांकि, विटामिन्स का सेवन समय और प्रकार के हिसाब से किया जाता है। तो आइए मेडिसिन एक्सपर्ट शिवानी बाजवा से जानते हैं कि किस विटामिन का सेवन कब करना चाहिए।
विटामिन A
विटामिन A त्वचा, आंखों, और इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक होता है। इसे रात के समय खाने के साथ लेना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह वसा में घुलकर बेहतर अवशोषित होता है।
विटामिन B-Complex (B1, B2, B3, B6, B12)
विटामिन B-Complex शरीर के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है इसलिए सुबह के समय नाश्ते के साथ इन विटामिन्स का सेवन करें, ताकि शरीर को पूरे दिन ऊर्जा मिल सके।
विटामिन C
विटामिन C शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे सुबह या दोपहर के समय भोजन के साथ लेना बेहतर होता है।
विटामिन D
विटामिन D हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसे सुबह या दोपहर में लिया जा सकता है। लेकिन अगर आप विटामिन D के कैप्सूल लेते हैं, तो इसका सेवन ब्रेकफास्ट में करने की कोशिश करें।
विटामिन E
विटामिन E एक प्रमुख एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को क्षति से बचाता है और त्वचा की सेहत को भी सुधारता है। इसे दिन या रात में किसी भी समय भोजन के साथ लिया जा सकता है।
विटामिन K
विटामिन K का मुख्य कार्य रक्त के थक्के को बनने में मदद करना है। इसे दिन के किसी भी समय भोजन के साथ लिया जा सकता है।
विटामिन्स का सेवन सही समय पर करने से हमारे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। लेकिन कोई भी विटामिन लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com