किन लोगों को नहीं खाने चाहिए मखाने?

By Priyanka Sharma
26 Dec 2024, 14:45 IST

मखाने में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते हैं, लेकिन ध्यान रहे कुछ समस्याओं में इसके सेवन से बचें। आइए लेख में जानें -

किडनी स्टोन की समस्या

मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है और किडनी स्टोन का साइज बढ़ सकता है। ऐसे में इसके सेवन से बचें।

ब्लोटिंग की समस्या

मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

एलर्जी की समस्या

मखाने से किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में मखाने को खाने से बचें।

गैस की समस्या

गैस और डायरिया जैसी समस्या होने पर मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

पोटैशियम कम करने की स्थिति में

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को पोटैशियम और कैल्शियम का सेवन कम करना की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपको बता दें, मखाने में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। इस दौरान इसके सेवन से बचना चाहिए।

दवाइयों के सेवन के दौरान

दवाइयों का सेवन करने के दौरान मखाने का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। इसके कारण दवाइयों का अवशोषण कम हो सकता है, जिसके कारण दवाइयों का असर ठीक से नहीं हो पाता है।

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान

प्रेग्नेंट या ब्रेस्ट फीड करने वाली महिलाओं को मखाने का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जिससे बच्चे और मां दोनों को नुकसान हो सकता है।

लेख में बताई गई समस्याओं से परेशान लोगों को मखाने खाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com