छुहारा खाने से कौन सा अंग होता है मजबूत?

By Aditya Bharat
05 Jun 2025, 21:00 IST

छुहारा फाइबर, पोटैशियम और विटामिन्स से भरपूर होता है। यह शरीर को पोषक तत्व देता है और सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें छुहारा खाने से कौन सा अंग मजबूत होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

छुहारा खाने से दिल मजबूत होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट और पोषक तत्व दिल की सेहत को बढ़ावा देते हैं और हृदय रोगों का खतरा कम करते हैं।

कैंसर से सुरक्षा

छुहारे में कैंसररोधी गुण होते हैं। यह शरीर के कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

सूजन कम करे

छुहारा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। यह लिवर और जॉइंट्स में सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे शरीर की सूजन संबंधी समस्याएं बेहतर होती हैं।

इंफेक्शन से बचाव

छुहारा इंफेक्शन से बचाता है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और फ्लू जैसी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पेट की बीमारी में राहत

छुहारा पेट की समस्याओं जैसे गैस, दस्त और एसिडिटी को कम करता है। यह आंतों को साफ करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है।

बालों और स्किन के लिए लाभकारी

छुहारा बालों के झड़ने को रोकता है और स्किन को निखारता है। इसके पोषक तत्व त्वचा और बालों की मजबूती के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।

छुहारे के नुकसान

ज्यादा सेवन से पेट फूलना, ब्लोटिंग और डायबिटीज के मरीजों में शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही छुहारा खाएं।

छुहारा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन सही मात्रा में खाना चाहिए। स्वास्थ्य समस्याओं में एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है ताकि नुकसान से बचा जा सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com