कच्चा प्याज किस वक्त नहीं खाना चाहिए?

By Aditya Bharat
12 Mar 2025, 07:00 IST

प्याज खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आप इसे कच्चा या पका हुआ किसी भी रूप में खा सकते हैं। आइए डाइटिशियन प्रांजल कुमत से जानते हैं कच्चा प्याज कब नहीं खाना चाहिए और इससे होने वाले नुकसान के बारे में।

सही समय का ध्यान रखें

कच्चा प्याज खाते वक्त आपको इसका सही समय ध्यान में रखना चाहिए। हर वक्त कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। अगर आप इसका सेवन सही समय पर नहीं करते, तो यह नुकसान पहुंचा सकता है।

रात में कच्चा प्याज न खाएं

रात के समय कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए। रात को इसे खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

पाचन में समस्या हो सकती है

रात को कच्चा प्याज खाने से पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी हो सकती हैं। इसमें एक कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है।

ब्लड प्रेशर पर असर

कच्चे प्याज का सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। इसलिए, जो लोग ब्लड प्रेशर की दवाइयां लेते हैं, उन्हें इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है

कच्चे प्याज में टायरामाइन होता है, जो माइग्रेन और सिरदर्द को बढ़ा सकता है। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो रात में इसका सेवन न करें।

ब्लड शुगर पर असर

कच्चा प्याज ब्लड शुगर की मात्रा को कम कर सकता है। शुगर के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

दिन में खाएं, रात में न खाएं

आप दिन में किसी भी समय कच्चा प्याज खा सकते हैं, लेकिन रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं।

अगर आप प्याज का सेवन करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा होगा कि आप डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें। यह आपकी सेहत के लिए सुरक्षित रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com