गर्मियों में पुदीने की चाय पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, जो शरीर को फ्रेश और एनर्जेटिक बनाए रखती है। यह थकान दूर करने में मदद करती है। यह गर्मी के असर को शांत करती है।
एक्सपर्ट की राय
आइए, डाइटिशियन अबरना मैथ्यूवनन से विस्तार से जानते हैं कि गर्मियों में पुदीने की चाय पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
पुदीने की चाय के फायदे
पुदीने की चाय में मेंथॉल होता है, जो पेट की गर्मी को कम करता है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है। यह पेट को शांत और ठंडा रखता है।
संक्रमण से बचाव
पुदीने की चाय में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। नियमित सेवन से संक्रमण से बचाव होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
सिरदर्द से राहत
गर्मी और तेज धूप के कारण सिरदर्द की समस्या होती है। लेकिन, पुदीने की चाय सिरदर्द को कम करने में मदद करती है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करती है।
मानसिक शांति
पुदीने की चाय पीने से तनाव कम होता है और मूड फ्रेश रहता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह मन को आराम देती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा
पुदीने की चाय शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में प्रभावी है।
पोषक तत्वों से भरपूर
पुदीने की चाय में विटामिन-ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद हैं और शरीर को ताकत प्रदान करते हैं।
त्वचा को ठंडक महसूस होना
पुदीने की चाय का नियमित सेवन शरीर को गर्मी से होने वाली जलन से भी राहत दिलाता है, जिससे त्वचा पर ठंडक महसूस होती है और शरीर का संतुलन बना रहता है।
पाचन क्रिया बेहतर होना
गर्मियों में पुदीने की चाय का सेवन करने से न केवल शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि यह हाजमा भी सुधारती है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।
पुदीने की चाय बनाने के लिए पानी में पुदीने की पत्तियां उबालें। फिर शहद डालकर इसका स्वाद बढ़ाएं और ताजगी से भरपूर चाय का आनंद लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com