Brown Bread खाने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
01 Apr 2025, 15:00 IST

ब्राउन ब्रेड, जिसे हम ‘व्होल व्हीट ब्रेड’ भी कहते हैं, व्हाइट ब्रेड की तुलना में स्वास्थ्य के लिए थोड़ा फायदेमंद होता है। लेकिन हर रोज ब्राउन ब्रेड खाना शरीर के लिए नुकसानदायक भी है।

न्यूट्रिशनिस्ट की मानें

न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गाडरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि ब्राउन ब्रेड खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? तो आइए जानते हैं इस बारे में।

नुकसानदेह है ब्राउन ब्रेड

न्यूट्रिशिनिस्ट अमिता गाडरे बताती हैं कि व्हाइट ब्रेड की तरह ही ब्राउन ब्रेड भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। क्योंकि इसमें गेंहू का आटा बेहद ही कम मात्रा में होता है। इसे ब्राउन बनाने के लिए कलर का इस्तेमाल किया जाता है।

न्यूट्रिशन वैल्यू

ब्राउन ब्रेड को ज्यादा हेल्दी समझकर लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं, लेकिन पोषण के मामले में ब्राउन और सफेद ब्रेड में ज्यादा अंतर नहीं होता है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

पेट से जुड़ी समस्याएं

ज्यादा ब्राउन ब्रेड का सेवन करने पर आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और आपको कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नुकसान से बचने के लिए क्या करें?

ब्राउन ब्रेड के नुकसान से बचने के लिए आप इसे सब्जियों, अंडे, पनीर, या किसी हेल्दी स्प्रेड के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा ब्राउन ब्रेड की जगह आप बच्चों को रोटी खाने के लिए प्रोत्साहित करें।

खूब पानी पिएं

अगर आप ब्राउन ब्रेड का सेवन करते हैं तो दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपको हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या कम होती है। और ध्यान रखें कि ब्रेड के साथ बच्चों को चीज या देर से पचने वाली चीजें न दें।

एक्सपर्ट की सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गाडरे के अनुसार, ब्राउन ब्रेड का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, क्योंकि अधिक सेवन से कैलोरी अधिक हो सकती है जो कि स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

अगर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं तो ब्राउन ब्रेड का सेवन न करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com