कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद आराम करने या सोने की आदत में रहते हैं। लेकिन क्या यह आदत आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है? आइए जानते हैं।
फैटी लिवर क्या होता है?
जब लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है, तो उसे फैटी लिवर कहते हैं। यह शुरुआत में कोई लक्षण नहीं देता लेकिन आगे चलकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है।
भोजन के बाद शरीर क्या करता है?
भोजन करने के बाद शरीर उसे पचाने और ऊर्जा में बदलने में जुट जाता है। इस प्रक्रिया में शरीर को थोड़ा एक्टिव रहना चाहिए, ताकि फैट जमा न हो।
तुरंत सोने से नुकसान
खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन धीमा हो जाता है। शरीर कैलोरी और फैट को पूरी तरह से खर्च नहीं कर पाता, जिससे वो लिवर में जमा होने लगता है।
रिसर्च क्या कहती है?
PubMed पर छपी एक स्टडी के अनुसार, जो लोग खाना खाते ही सोते हैं, उनमें फैटी लिवर का खतरा दोगुना तक पाया गया है। खासकर अगर खाना देर रात को हो रहा हो।
फैटी लिवर के शुरूआती संकेत
अगर अक्सर थकान महसूस हो, पेट भारी लगे या ब्लड टेस्ट में लिवर एंजाइम बढ़े हुए मिलें, तो फैटी लिवर का संदेह हो सकता है।
सही आदत क्या होनी चाहिए?
खाने के बाद कम से कम 30 से 45 मिनट टहलना या हल्की एक्टिविटी करना अच्छा रहता है। इससे पाचन बेहतर होता है और लिवर पर लोड नहीं पड़ता।
देर रात खाना और सोना
देर से खाना और फिर तुरंत सो जाना, ये दोनों आदतें मिलकर लिवर में चर्बी बढ़ा सकती हैं। इसलिए खाने और सोने के बीच थोड़ा अंतर जरूरी है।
फैटी लिवर को रोका जा सकता है, बस थोड़ी सी सावधानी से। सही समय पर खाना खाएं और खाने के बाद कुछ देर जागे रहें। यह एक छोटी आदत है, लेकिन असर बहुत बड़ा हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com