बरसात के मौसम में इम्यूनिटी और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को पोषण, ऊर्जा और बीमारियों से बचाव देने में मदद करता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स इस मौसम में खाना फायदेमंद होता है।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इसका सेवन दिमाग की सेहत, हार्ट हेल्थ और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। रोजाना 1-2 अखरोट खाना फायदेमंद होता है।
बादाम
बादाम में हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और विटामिन-E होता है। रातभर भिगोकर 3-4 बादाम सुबह खाएं। इससे शरीर को एनर्जी, इंफेक्शन से बचाव और स्किन हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
खजूर
खजूर में आयरन, कैल्शियम और फाइबर होता है। बरसात में 2-3 खजूर रोज खाने से थकान दूर होती है, शरीर में खून की कमी नहीं होती और एनर्जी बनी रहती है।
अंजीर
अंजीर फाइबर से भरपूर होता है। इसे रातभर भिगोकर सुबह खाएं। यह कब्ज को दूर करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। 1-2 अंजीर रोजाना पर्याप्त है।
किशमिश और मुनक्का
किशमिश और मुनक्का में आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इनका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाता है, इंफेक्शन से बचाव करता है और पाचन सुधारता है। भीगे हुए किशमिश रोजाना सुबह खाएं।
मानसून में ड्राई फ्रूट्स कैसे खाएं?
अधिकतर ड्राई फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना सबसे फायदेमंद रहता है। इससे उनका पोषण और बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होता है और पाचन में भी मदद मिलती है।
सीमित मात्रा में करें सेवन
ड्राई फ्रूट्स सेहतमंद होते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही खाएं। अधिक मात्रा में खाने से शरीर में गर्मी और वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है।
बरसात में इन ड्राई फ्रूट्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो इनका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com