जामुन स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे खाने के तुरंत बाद कुछ चीजें खाने से पाचन बिगड़ सकता है। तो आइए आयुर्वेदिक डॉ. महेंद्र लालवानी से जानते हैं जामुन खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
जामुन के बाद अचार न खाएं
जामुन खाने के तुरंत बाद अचार खाने से पेट में गैस, अपच, सूजन और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। इन दोनों की प्रकृति तीखी और अम्लीय होती है, जो पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती है।
पानी पीने से बचें
जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना आंतों में जलन, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। बेहतर पाचन और संक्रमण से बचाव के लिए कम से कम 30-40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
हल्दी युक्त चीजें न खाएं
जामुन के तुरंत बाद हल्दी या हल्दी से बनी चीजों का सेवन पेट में जलन, भारीपन और अपच का कारण बन सकता है। इस कॉम्बिनेशन से एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे पाचन प्रभावित हो सकता है।
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करें
जामुन खाने के तुरंत बाद दूध या उससे बने उत्पादों का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है। इन दोनों का मेटाबोलिज्म प्रोसेस अलग होता है, जिससे पाचन गड़बड़ाता है।
मिठाई खाने से बचे
जामुन खाने के बाद मिठाई खाना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इससे पेट भारी लग सकता है और ब्लोटिंग या गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है। एक घंटे का गैप जरूरी है।
जामुन खाने का सही समय
जामुन खाने का सबसे सही समय दोपहर या शाम होता है। इसे खाली पेट न खाएं क्योंकि इससे एसिडिटी या जलन हो सकती है।
बरतें ये सावधानी
जामुन खाने के बाद एक घंटे तक अचार, दूध, हल्दी और मिठाई से परहेज करें। इससे आपकी पाचन शक्ति बनी रहेगी और जामुन के पोषक तत्वों का शरीर को पूरा लाभ मिल सकेगा।
अगर आप जामुन के सारे हेल्थ बेनिफिट्स लेना चाहते हैं, तो इसे सही समय पर और सही तरीके से खाएं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com