गेंदे के फूलों से बनाएं हेल्दी शरबत, जानें इसके फायदे

By Lakshita Negi
07 Jun 2025, 12:00 IST

घरों में अक्सर सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गेंदे का फूल हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे बनने वाली शरबत गर्मियों में पीने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलती है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन जी से जानें इसके फायदे।

गेंदे का शरबत कैसे बनाएं

गेंदे के ताजे फूलों को साफ पानी में उबाल लें, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, शहद और तुलसी के पत्ते डालें। इसे ठंडा करके छान लें और पिएं।

शरीर को देता है ठंडक

गेंदे के फूलों का शरबत शरीर को अंदर से ठंडक देता है। इससे लू लगने से बचाव होता है और यह तेज गर्मी में भी शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

गेंदे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंटंस और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसकी शरबत पीने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

गेंदे के फूलों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्किन को साफ, हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। इसकी शरबत पीने से  शरीर की अंदर से सफाई होती है, जिससे स्किन निखरती है।

पाचन अच्छा करे

इस शरबत को पीने से डाइजेशन की प्रोसेस तेज होती है और गैस, अपच जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। खाने के बाद एक ग्लाइ इस शरबत को पीने से पेट हल्का रहता है।

थकान दूर करता है

गर्मियों में अक्सर शरीर में थकान हो जाती है। ऐसे में गेंदे का ठंडा शरबत पीने से शरीर में ताजगी और एनर्जी बनी रहती है, जिससे आलस्य और कमजोरी कम होती है।

शरीर को डिटॉक्स करता है

गेंदे के फूलों में डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर को शुद्ध करता है।

आप भी गर्मियों में गेंदे के शरबत को जरूर आजमाएं और खुद को स्वस्थ रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com