यह दिखने में शहद की तरह होता है। इसका प्रयोग बेकरी उत्पादनों में किया जाता है। आइए जानते हैं, इसके फायदे।
पाचन शक्ति बढ़ाए
मेपल सिरप में प्रीबायोटिक गुण होते हैं। यह आंतोंं के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन करके पाचन शक्ति बढ़ाते हैं।
कैंसर से बचाव
इसमें एंटीप्रोलिफेरेटिव तत्व पाए जाते हैं। यह आंत की समस्याओं को दूर करते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से कैंसर का जोखिम घटता है।
सूजन घटाए
एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार मेपल सिरप एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह सूजन को घटाने में कारगर होता है।
एनीमिया से बचाव
मेपल सिरप में आयरन के गुण पाए जाते हैं। यह एनीमिया की समस्या से राहत दिलाने में कारगर होते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करे
मेपल सिरप मीठा होता है पर इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है। यह खून में ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए
इसमें मैंगनीज होता है जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करें।
हड्डियों के लिए
कॉपर, फास्फोरस और कैल्शियम के गुणों से भरपूर मेपल सिरप का सेवन करने से आपकी हड्डियों को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
मेपल सिरप में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से प्रभाव से आपके शरीर का बचाव करते हैं।
मेपल सिरप का उपयोग
<li>पैनकेक, आइसक्रीम और टोस्ट के साथ इसका सेवन करें। </li> <li>बेकरी उत्पादों में। </li> <li>कस्टर्ड या फिर खीर के साथ। </li>
मेपल सिरप सेहत के लिए गुणकारी होता है। सेहत से जुड़ी अन्य बातें जानने के लिए आप Onlymyhealth.com पढ़ते रहें।