विटामिन-बी12 की कमी होगी दूर, खाएं ये पत्ते

By Priyanka Sharma
29 Dec 2024, 11:00 IST

आज के समय में ज्यादातर लोग विटामिन-बी12 की कमी से परेशान रहते हैं। ऐसे में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए कुछ पत्तों को खाना फायदेमंद है। आइए लेख में जानें -

पालक खाएं

पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी12, आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक का सेवन करने से इसकी कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

सरसों खाएं

सरसों के पत्तों में अच्छी मात्रा में आयरन और विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए सरसों के पत्तों का साग खाना फायदेमंद हो सकता है।

मोरिंगा के पत्ते

मोरिंगा के पत्तों में अच्छी मात्रा में विटामिन-बी12 पाया जाता है। शरीर में इसकी कमी को दूर करने के लिए मोरिंगा का सेवन करना फायदेमंद है। इसके लिए मेथी पत्तों का सेवन भी किया जा सकता है। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

करी पत्ते खाएं

करी पत्तों में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए, बी, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन-बी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्किन और बालों को हेल्दी बनाने और शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

विटामिन-बी12 के लिए अन्य फूड्स

विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में सेब, केला, ब्लू बैरीज, संतरा, मशरूम, सोयाबीन, ब्रोकली और चुकंदर जैसे फूड्स को खाया जा सकता है।

विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को थकान, सुस्ती, भूख कम लगना, स्ट्रेस, अनिद्रा, स्किन पीली पड़ना, पाचन से जुड़ी समस्या होना, सिर में दर्द होना और हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन होने की समस्या हो सकती है। विटामिन-बी12 युक्त डाइट लेने से इन समस्याओं से राहत मिलती है।

सावधानियां

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए पत्तों के साथ-साथ हेल्दी डाइट लें, साथ ही डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इससे लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए लेख में बताए गए पत्तों का सेवन करना फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com