लिवर की सफाई और पाचन के लिए किचन में रखी ये चीजें खाएं

By Aditya Bharat
22 Feb 2025, 13:39 IST

हमारा लिवर शरीर का एक अहम अंग है जो पाचन से लेकर शरीर की सफाई तक कई जरूरी काम करता है। अगर लिवर ठीक से काम न करे तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं क्या खाने से लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है।

लिवर के लिए चुकंदर

चुकंदर में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह लिवर की सफाई करता है और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है। इसे जूस के रूप में या सलाद में खाया जा सकता है।

लिवर के लिए हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह लिवर की सूजन को कम करता है और डैमेज सेल्स को ठीक करने में सहायक होता है। रोजमर्रा के खाने में हल्दी को शामिल करना लिवर को सेहतमंद बनाए रखता है।

लिवर के लिए अदरक

अदरक एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह लिवर को साफ करने के साथ-साथ उसे मजबूत भी बनाता है। हालांकि, बवासीर के मरीजों को अदरक से बचना चाहिए।

लिवर के लिए नींबू

नींबू पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद विटामिन C लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से लिवर हेल्दी बना रहता है।

लिवर के लिए गाजर

गाजर में मौजूद विटामिन A और बीटा-कैरोटीन लिवर की सफाई करने में मदद करते हैं। यह लिवर को बीमारियों से बचाने और बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है। गाजर को सलाद, जूस या सब्जी के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

लिवर के लिए हरी सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर को साफ रखने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं।

लिवर की देखभाल क्यों जरूरी है?

लिवर अगर सही से काम नहीं करता तो पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे कमजोरी, थकान और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल अपनाकर लिवर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

अगर लिवर स्वस्थ रहेगा तो पाचन बेहतर होगा, इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। हालांकि अगर आपको बताए गए किसी भी चीज से एलर्जी है तो सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com