अर्थराइटिस में अंडा खाना सही है?

By Aditya Bharat
27 May 2025, 17:45 IST

अंडे सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं लेकिन कभी-कभी इनका परहेज भी करना पड़ता है। ऐसे में आज हम न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट से जानेंगे क्या अर्थराइटिस में अंडा खा सकते हैं।

गठिया और सही खानपान

गठिया के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ फूड्स सूजन को बढ़ा सकते हैं, जिससे दर्द और असहजता ज्यादा हो जाती है।

अंडे को लेकर भ्रम

कई लोग मानते हैं कि अंडा गठिया में नुकसान करता है। खासकर इसकी प्रोटीन सामग्री को यूरिक एसिड से जोड़कर जोड़ों के दर्द से जोड़ा जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत की राय

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत कहते हैं कि अंडे में प्यूरीन नहीं होता, इसलिए यह यूरिक एसिड नहीं बढ़ाता। गठिया के मरीज अंडा बिना डर खा सकते हैं।

अंडे का सफेद भाग फायदेमंद

अंडे की सफेदी में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए लाभकारी है। सफेद भाग में प्यूरीन नहीं होता, इसलिए यह सूजन नहीं बढ़ाता।

पीले भाग का संतुलित सेवन

अंडे के पीले भाग में फैट होता है, जो ज्यादा मात्रा में सूजन बढ़ा सकता है। सीमित मात्रा में सेवन करने से कोई विशेष नुकसान नहीं होता।

पोषक तत्वों का भंडार

अंडे में विटामिन D, B12, ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं।

सूजन में राहत देने वाला फूड

अंडे में मौजूद कुछ यौगिक सूजन कम करने में मदद करते हैं। अगर अंडे से एलर्जी नहीं है, तो ये गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हर गठिया रोगी की हालत अलग होती है। अंडा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना सबसे बेहतर होता है, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com