Liver में जमा गंदगी को जड़ से बाहर निकालेंगी ये 5 चीजें

By Himadri Singh Hada
27 Dec 2024, 15:30 IST

अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान, शराब और सिगरेट के कारण भारत में लिवर की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर शरीर का सबसे अहम अंग है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को बीमारियों से बचाता है।

गंभीर बीमारियां

अगर लिवर सही तरीके से काम न करे, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से कई प्रकार की समस्याएं जैसे- पाचन समस्या, थकावट और लिवर की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

डिटॉक्स करना

समय पर ही लिवर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है, ताकि वह अपना काम सही तरीके से कर सके। इससे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुत रहने में मदद मिलती है।

कार्यक्षमता में सुधार

लिवर डिटॉक्स करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे एनर्जी बढ़ती है। इससे शरीर की कार्यक्षमता में सुधार होता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों से लिवर की गंदगी साफ की जा सकती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से लिवर में मौजूद गंदगी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट लिवर के काम को बेहतर बनाते हैं। इससे लिवर को डिटॉक्स होता है।

चुकंदर

चुकंदर लिवर की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद बीटाइन लिवर के फैटी एसिड को घटाता है। ऐसे में, इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन होता है, जो लिवर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है। इसे रोजाना खाने से मानसिक विकास में भी मदद मिलती है।

सेब

रोजाना सेब खाने से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पेक्टिन और मैलिक एसिड विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे शरीर को कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो लिवर की सूजन और फैट को कम करता है। हल्दी के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

अगर आप पेट की समस्याओं, दाने या चेहेरे पर खुजली महसूस कर रहे हैं, तो लिवर डिटॉक्स की जरूरत हो सकती है। ऐसे में, हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com