चाय का सेवन तो सभी को बेहद पसंद होता है। आप दूध वाली चाय की जगह हर्बल चाय पी सकते हैं। कई लोगों को दूध की चाय से कब्ज, अपच जैसी दिक्कतें हो सकती है। लेख में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से जानें हर्बल चाय पीने के फायदे-
हेल्दी स्किन
हर्बल चाय का सेवन करना त्वचा को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद होता है। यह चाय एक्ने और दाग-धब्बों से निजात दिलाती है। इससे स्किन जवां और ग्लोइंग बनती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
अगर आप भी जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो आपको हर्बल चाय पीनी चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन सी के गुण बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
बेहतर नींद
नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए आप हर्बल चाय का सेवन करें। इससे स्ट्रेस दूर होता है, जो नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है।
वजन घटाए
अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आप रोजाना हर्बल चाय पी सकते हैं। हर्बल चाय पीने से मेटबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।
पेट के लिए
पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतों को दूर करने के लिए हर्बल चाय का सेवन करें। इसके एंटी-ऑक्सिडेंट गुण पाचन से जुड़ी कई दिक्कतें दूर करते हैं।
हर्बल चाय का सेवन कब करें?
आप रोज सुबह खाली पेट हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो इसे रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं।
हर्बल चाय पीने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। रोज सुबह खाली पेट 1 कप हर्बल चाय पिएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com