बासी रोटी खाने के फायदे जानें

By Aditya Bharat
06 Mar 2025, 06:00 IST

अक्सर हम रात की बची हुई रोटियों को फेंक देते हैं या गाय को खिला देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है? चलिए क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल से जानते हैं इसके अनोखे लाभ।

पेट की समस्याओं से राहत

अगर आपको अक्सर पेट दर्द, एसिडिटी या कब्ज की परेशानी रहती है, तो बासी रोटी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त करता है।

आसानी से पचती है

ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी हल्की होती है और जल्दी पच जाती है। इसलिए जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, वे इसे आराम से खा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए बासी रोटी

बासी रोटी में स्टार्च की मात्रा कम होती है, जिससे इसमें कैलोरी भी कम हो जाती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो वजन कम करना चाहते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी एक अच्छा ऑप्शन है। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम कर सकती है।

गर्म दूध के साथ बासी रोटी खाएं

अगर बासी रोटी को ठंडे दूध या गर्म दूध के साथ खाया जाए, तो यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ एनर्जी भी देती है। यह थकान दूर करने में मददगार होती है।

बासी रोटी शरीर को ठंडक देती है

गर्मियों में बासी रोटी खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। यह शरीर का तापमान कंट्रोल करने में मदद करती है और लू से बचाव करती है।

बच्चों के टिफिन के लिए बढ़िया ऑप्शन

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे हेल्दी खाना खाएं, तो आप रात की बनी रोटी से उनके लिए टेस्टी पराठा या सैंडविच बना सकते हैं। यह सेहतमंद भी होगा और टेस्टी भी।

अब जब आप बासी रोटी के इतने फायदे जान गए हैं, तो इसे फेंकने की गलती न करें। इसे सही तरीके से स्टोर करके आप अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com