रात मे पानी में मिलाकर पी लें धनिया पाउडर, होंगे ये 5 बड़े फायदे

By Aditya Bharat
31 Jan 2025, 16:00 IST

धनिया पाउडर का इस्तेमाल खाने में किया जाता है जिससे खाने की पौष्टिक्ता बढ़ती है साथ ही स्वाद भी बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया पाउडर का सेवन आप सीधे तौर पर भी कर सकते हैं? आइए Molecular Diversity Preservation International द्वारा कीगई स्टडी से जानते हैं ऐसा करने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।

कब्ज के लिए धनिया पाउडर

धनिया पाउडर में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को सही करता है। इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है और पेट साफ रहता है।

वजन घटाने के लिए धनिया पाउडर

मोटापे से परेशान हैं? रात को गुनगुने पानी में धनिया पाउडर डालकर पिएं। यह शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।

त्वचा में निखार

धनिया पाउडर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसका असर आपकी त्वचा पर भी दिखता है और त्वचा चमकने लगती है।

पेट की समस्याओं से छुटकारा

धनिया पाउडर से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह पेट को ठंडक भी देता है और पाचन को सही करता है।

शरीर को ठंडक मिलती है

धनिया के बीजों की ठंडी तासीर होती है। यह पेट में जलन को कम करता है और शरीर को शांति देता है।

धनिया पाउडर कैसे तैयार करें?

पहले धनिया के बीजों को हल्का भूनें, फिर उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर रात में सेवन करें।

नियमित सेवन करें

धनिया पाउडर का नियमित सेवन आपको कब्ज, पेट की समस्याओं, और स्किन में निखार देने में मदद करेगा। यह वजन घटाने में भी सहायक है।

धनिया पाउडर एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है, जिससे आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com