गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखने वाला प्राकृतिक कूलेंट है। Journal of Ethnopharmacology के अनुसार, यह डिहाइड्रेशन कम करने और गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में मदद करता है।
गोंद कतीरा क्या है?
गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो पानी में भीगकर जैल बन जाता है। यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
गर्मियों में इसके फायदे
यह शरीर का तापमान कंट्रोल में रखता है, डिहाइड्रेशन से बचाव करता है और पेट की समस्याओं को कम करता है। इसके सेवन से एनर्जी भी बढ़ती है।
ज्यादा पसीना आने वाले लोग
गर्मी में जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें गोंद कतीरा जरूर खाना चाहिए। यह शरीर को ठंडा रखकर डीहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।
लो बीपी वाले लोग
जिनका ब्लड प्रेशर कम रहता है, उनके लिए गोंद कतीरा फायदेमंद है। यह शरीर में ठंडक बनाए रखता है और कमजोरी महसूस होने से बचाता है।
पेट की समस्या से परेशान लोग
गर्मियों में कब्ज, एसिडिटी और जलन जैसी पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए गोंद कतीरा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
गोंद कतीरा कैसे खाएं?
इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह दूध, जूस या लस्सी में मिलाकर पिया जा सकता है। इसे ठंडाई में मिलाने से भी फायदा होता है।
ध्यान रखने योग्य बातें
गोंद कतीरा ज्यादा मात्रा में न खाएं, वरना पेट भारी लग सकता है। ठंडी तासीर होने के कारण सर्दी-जुकाम में इसका सेवन न करें।
अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, लो बीपी या पेट की समस्याएं हैं, तो गोंद कतीरा को अपनी डाइट में शामिल करें और इसके फायदों का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com