स्वस्थ रहने के लिए ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन जरूरी है, लेकिन कुछ खाने की चीजों को दोबारा गर्म करना खतरनाक हो सकता है। आइए डाइटीशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट वरहमना से जानते हैं ऐसी ही 5 चीजों के बारे में।
अंडा
अंडे को दोबारा गर्म करने से साल्मोनेला बैक्टीरिया बढ़ सकता है, जो पेट के लिए हानिकारक होता है। ताजे अंडे का सेवन करें, बासी से बचें।
चिकन
चिकन में प्रोटीन होता है, लेकिन इसे दोबारा गर्म करने से पाचन समस्या हो सकती है। इसे हमेशा ताजा और तुरंत खाएं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां नाइट्रेट से भरपूर होती हैं। इन्हें दोबारा गर्म करने से यह कार्सिनोजेन्स में बदल सकती हैं।
तेल
वर्जिन ऑलिव ऑयल, एवोकैडो ऑयल जैसे तेलों का दोबारा गर्म करना खतरनाक हो सकता है। इनमें कम स्मोक पॉइंट होता है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
शलजम
शलजम में नाइट्रेट होते हैं। इन्हें दोबारा गर्म करने से यह टॉक्सिक हो सकते हैं। शलजम को ताजे ही खाएं और दोबारा गर्म करने से बचें।
क्यों होता है नुकसान?
गर्म तापमान में बासी भोजन पर बैक्टीरिया और विषैले तत्व विकसित हो सकते हैं। यह पाचन तंत्र और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
सही तरीका - ताजा भोजन बनाएं
ताजे भोजन का सेवन शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। इसे बनाने के तुरंत बाद खाएं, ताकि सेहत पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े।
स्वस्थ रहने के लिए यह जरूरी है कि हम सही तरीके से आहार का सेवन करें। ताजे भोजन को प्राथमिकता दें और बासी भोजन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com