ज्यादा लीची खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

By Deepak Kumar
04 Jun 2025, 20:00 IST

गर्मी में लीची खाना कई लोगों को पसंद होता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को ठंडक और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। पर ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकते हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार

ज्यादा लीची खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए डाइटीशियन सुमन से जानें लीची के ज्यादा सेवन से होने वाले 5 मुख्य नुकसान।

मोटापे का कारण

लीची में शुगर की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा लीची खाने से वजन बढ़ता है और पेट की चर्बी बढ़ सकती है। खासकर जिन लोगों को मोटापा है, उन्हें लीची का सेवन सीमित करना चाहिए।

फूड पॉइजनिंग का खतरा

खराब या ज्यादा लीची खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इससे पेट दर्द, डायरिया और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ताजी और साफ लीची ही खाएं।

लो ब्लड प्रेशर वाले सावधान

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग ज्यादा लीची खाने से बचें। इससे ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है, जो सुस्ती, बेहोशी और कमजोरी का कारण बनता है।

एलर्जी की समस्या

अगर आपको एलर्जी रहती है, तो लीची का अधिक सेवन न करें। ज्यादा लीची खाने से खुजली, लालिमा और त्वचा पर दाने हो सकते हैं। एलर्जी के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें।

सर्जरी से पहले सावधानी

सर्जरी से 3-4 हफ्ते पहले लीची खाना बंद कर दें। लीची का अधिक सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लीची का सही सेवन

लीची का सीमित मात्रा में सेवन करें। रोजाना 10-12 लीची खाना पर्याप्त होता है। अधिक मात्रा से बचकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

लीची के साथ अन्य ताजे फल और संतुलित आहार लेना जरूरी है। स्वस्थ खानपान से आप गर्मी में भी फिट और स्वस्थ रहेंगे। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com