अंडे का सेवन करने से आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन, कई लोगों का यह मानना है कि अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। लेख में विस्तार से जानें, क्या सच में अंडा खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल?
अंडे के पोषक तत्व
इसमें विटामिन ए और बी के साथ आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैल्शियम के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं।
क्या अंडा खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल?
अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। लेकिन, आप इसका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। अंडे में गुड कोलेस्ट्रॉल भी होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
1 दिन में कितने अंडे खाएं?
अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है। 1 दिन में आप 2 अंडे की जर्दी खा सकते हैं। लेकिन, अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आप सिर्फ 1 अंडा ही खाएं।
अंडा कैसे खाएं?
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर या कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप अंडे का सेवन करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। अंडे को तेल और बटर में फ्राई करके न खाएं। आप इसे उबालकर ही खाएं।
आंखों के लिए
अंडे में ल्यूटिन एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसका सेवन करने से रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
दिमाग को स्वस्थ रखे
मेमोरी पॉवर बढ़ाने के लिए आप अंडे का सेवन करें। अंडे में कोलाइन होता है। यह मेंटल हेल्थ बेहतर करता है। रोज 1 उबला अंडा खाएं।
लेख में आपने जाना अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या नहीं। इसी तरह की सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com