क्या दही खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है?

By Shilpy Arya
24 Oct 2024, 17:30 IST

दही का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि दही खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

यूरिक एसिड बढ़ने पर सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस लेख में पारस अस्पताल, गुड़गांव की सीनियर डायटीशियन नेहा पठानिया से जानें विस्तार से-

क्या दही खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है?

नहीं, दही का सेवन करने से यूरिक एसिड नहीं बढ़ता। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर होती है।

लोगों का मानना है कि दही का सेवन करने से यूरिक एसिड इसलिए बढ़ता है क्योंकि इसमें प्रोटीन के गुण अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

डायटीशियन के अनुसार

डायटीशियन कहती हैं कि दूध, दही और दाल जैसे प्रोटीन से भरपूर खाने की चीजों का सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

दही का सेवन करने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसमें कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, विटामिन और पोटैशियम से भरपूर होता है।

मजबूत हड्डियां

शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए रोज 1 कटोरी दही खाएं। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम के गुण मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

दही खाने से यूरिक एसिड नहीं बढ़ता है। आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com