दिल के मरीजों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। सही खानपान से दिल को मजबूत बनाया जा सकता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। हेल्दी डाइट अपनाकर कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
डॉक्टर का सुझाव
यहां अगत्सा के मेडिकल एडवाइजर डॉक्टर अन्बू पांडियन ने डाइट टिप्स बताए हैं, जो दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
पोर्शन साइज पर रखें कंट्रोल
ज्यादा खाना दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। छोटे बर्तन में खाएं, धीमे खाएं और सिर्फ भूख के अनुसार खाएं। इससे मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा कम होगा।
सब्जियां और फल खाएं
रंग-बिरंगी सब्जियां और ताजे फल विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये न केवल दिल को मजबूत बनाते हैं बल्कि ओवरईटिंग से भी बचाते हैं।
मोटा अनाज है फायदेमंद
होल ग्रेन जैसे ओट्स, ब्राउन राइस और मल्टीग्रेन रोटी दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और शरीर को ऊर्जा भी देते हैं।
अनहेल्दी फैट को कहें ना
सैचुरेटेड और ट्रांस फैट से दूर रहें। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को बढ़ाकर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाते हैं। फ्राई और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
लो फैट प्रोटीन का सेवन करें
स्किनलेस चिकन, मछली, लो फैट दूध और दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। इनका सेवन दिल की सेहत के लिए लाभकारी होता है और फैट भी कम रहता है।
कम खाएं नमक
ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है जो दिल के लिए खतरनाक है। खाने में कम नमक डालें और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें जिसमें सोडियम ज्यादा होता है।
दिल को हेल्दी रखने के लिए डाइट को रेगुलर फॉलो करना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com