डायबिटीज में क्या खाना सही है, यह बड़ा सवाल है। कई लोग सेवइयां खाते हैं, लेकिन क्या यह ब्लड शुगर के लिए सही हैं? चलिए, रिसर्च के आधार पर जानते हैं।
सेवइयों के प्रकार और उनका GI
सेवइयां मुख्य रूप से चावल, गेहूं और सूजी से बनती हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) के आधार पर, उनका ब्लड शुगर पर प्रभाव अलग-अलग होता है।
सब्जियों के साथ सर्व करें
डायबिटीज रोगी अगर सेवइयों को फाइबर युक्त सब्जियों और प्रोटीन के साथ खाते हैं, तो GI कम हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।
घर पर हेल्दी सेवइयां कैसे बनाएं?
गेहूं की सेवइयां, हरी सब्जियां, हल्का तेल और कम नमक मिलाकर उपमा बनाएं। यह हेल्दी रहेगा और ब्लड शुगर को ज्यादा नहीं बढ़ाएगा।
डॉक्टर से सलाह क्यों जरूरी है?
हर व्यक्ति की बॉडी अलग तरह से रिएक्ट करती है। इसलिए डायबिटीज में कुछ भी नया ट्राई करने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह लेना जरूरी है।
अगर गेहूं की सेवइयां खाई जाएं और सही पोषण के साथ ली जाएं, तो डायबिटीज में इन्हें खाया जा सकता है। लेकिन चावल और सूजी की सेवइयां कम मात्रा में लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com