कच्ची या उबली: ब्रोकली को कैसे खाएं? जानिए विशेषज्ञ की राय

By Aditya Bharat
22 Nov 2024, 06:00 IST

ब्रोकली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली को कुछ लोग कच्चा खाते हैं तो वहीं कुछ लोग पका कर, ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन से जानते हैं इसे खाने का क्या है सही तरीका।

कच्ची ब्रोकली है ज्यादा फायदेमंद?

कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्ची ब्रोकली का सेवन करना फायदेमंद है, क्योंकि इससे इसके सभी पोषक तत्व शरीर को मिल पाते हैं, जो ज्यादा उबालने या पकाने पर खत्म हो जाते हैं।

कम उबालें

अगर आप ब्रोकली को उबालकर खाना चाहते हैं तो हल्का उबालें, ऐसा करने से इसके पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और स्वाद दोनों बरकरार रहते हैं. हल्की उबली ब्रोकली खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

कैंसर से बचाती है

अगर आप ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको कैंसर का खतरा नहीं होगा। ब्रोकली में सल्फोराफेन नाम का एक विशेष तत्व पाया जाता है, जो कैंसर से आपकी रक्षा करता है।

पाचन को बेहतर बनाती है

ब्रोकली में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, जिससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

वेट लॉस में मददगार है

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए ब्रोकली एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है, और इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

शुगर लेवल को बैलेंस करती है

ब्रोकली में पाया जाने वाला सल्फोराफेन कंपाउंड शरीर में शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है, जो इंसुलिन को नियंत्रित रखने के लिए फायदेमंद है, इसलिए डायबिटीज की मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दिल को सेहतमंद बनाती है

ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट और गुड कॉलेस्ट्रोल दोनों होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और दिल की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर आप भी कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com