गन्ने का जूस कब पीना चाहिए? जानें सही समय और फायदे

By Aditya Bharat
19 May 2025, 12:00 IST

गन्ने का जूस पोटेशियम, आयरन और कार्ब्स से भरपूर होता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। लेकिन कई लोग इसे पीने का सही समय नहीं जानते। आइए डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गन्ने का जूस पीने का सही समय।

पोषक तत्वों का खजाना

गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और विटामिन A, B1, B2, C होते हैं, जो शरीर को कई फायदे देते हैं।

सही समय पर पिएं

सुबह से दोपहर के बीच गन्ने का जूस पीना शरीर को ठंडक देता है और पाचन में भी मदद करता है। शाम के समय गन्ने का जूस पीना सही नहीं है।

बैठकर पिएं - खड़े होकर नहीं

गन्ने का जूस लोग खड़े होकर पीते हैं, लेकिन इसे हमेशा बैठकर ही पीना चाहिए जिससे शरीर में पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं।

ताजा जूस ही पिएं

गन्ने का जूस बहुत जल्दी खराब होता है। इसे ताजा बनाकर ही पीना चाहिए, वरना पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है।

स्वाद और फायदे बढ़ाएं

गन्ने के जूस में थोड़ा नींबू, पुदीना या काला नमक मिलाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।

कुछ लोगों को परहेज जरूरी

गन्ने के जूस की तासीर ठंडी होती है इसलिए अगर आप सर्दी-जुकाम, खांसी या तेज सिरदर्द से पीड़ित हैं तो इसका सेवन करने से बचें।

सीमित मात्रा में ही सेवन करें

एक दिन में 1-2 गिलास से ज्यादा गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। ज्यादा सेवन से पाचन गड़बड़ हो सकता है।

गन्ने का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है, बशर्ते इसे सही समय, तरीके और मात्रा में पिया जाए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com