बच्चों को खिलाएं खजूर, जानें फायदे

By Shilpy Arya
10 Jan 2025, 18:30 IST

खजूर कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने सेहत से सभी को बेहद लाभ मिलते हैं। इस लेख में विस्तार से जानें बच्चों को खजूर खिलाने के फायदे-

खजूर के पोषक तत्व

खजूर में जिंक, कॉपर, विटामिन, मैग्नीशियम, थियामिन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।

खून की कमी दूर करे

बच्चों को खजूर का सेवन कराने से खून की कमी को पूरा करने औऱ एनीमिया से बचाव करने में मदद मिलती है। यह फोलेट और आयरन का अच्छा सोर्स होता है।

दांतो को हेल्दी रखे

बच्चों के दांत जल्दी खराब होते हैं। ऐसे में उनके दांतो को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें खजूर खिलाएं। इसमें मौजूद कैल्शियम उनके दांतों को स्वस्थ रखता है।

कब्ज से निजात

जंक फूड का सेवन करने से अक्सर बच्चों को पेट से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। जिनमें कब्ज और अपच बेहद आम है। ऐसे में आप बच्चों को फाइबर से भरपूर खजूर खिलाएं।

स्वस्थ आंखों के लिए

बच्चों की आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए और आंखों की रोशनी तेज करने के लिए विटामिन ए के गुणों वाला खजूर खिलाएं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें खजूर खिलाने से कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

बच्चों को खजूर का सेवन कराने से ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com