खाली पेट अनार खाने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
03 Jun 2025, 12:00 IST

सुबह खाली पेट अनार खाना सेहत को कई फायदे देता है। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इसके फायदे।

इम्यूनिटी बूस्टर

अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

हृदय के लिए फायदेमंद

अनार दिल की धमनियों में जमा प्लाक को कम करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल घटाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक है।

इंफेक्शन से सुरक्षा

अनार में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ते हैं। यह संक्रमण से बचाव करता है और शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है।

सूजन से राहत

अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन को कम करते हैं और हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को घटाते हैं।

किडनी का रखे ख्याल

अनार में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट किडनी की पथरी बनने से रोकते हैं और किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं।

गैस्ट्रिक परेशानी का खतरा

जिन लोगों की आंत संवेदनशील है, उनके लिए खाली पेट अनार पेट दर्द, गैस या ऐंठन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

ब्लड शुगर में तेजी से बढ़ोतरी

अनार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से और सीमित मात्रा में करना चाहिए।

कुछ लोगों को अनार से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत होती है। यह कुछ दवाओं के साथ भी प्रतिक्रिया कर सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com