दिवाली के त्योहार पर सभी के घरों में टेस्टी पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन सलाद के बिना खाना कभी पूरा नहीं होता। ऐसे में आप मेहमानों को सलाद में सिरके वाली प्याज परोस सकते हैं। यह प्याज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
सिरके वाली प्याज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन, फोलेट, फाइबर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा, यह एंटी एलर्जिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। यह सभी गुण शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।
सर्दी-खांसी से बचाव
अगर कोई इंसान बुखार, खांसी और गले में दर्द जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है, तो सिरके वाली प्याज खाने से आपको बहुत आराम मिलेगा। प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।
इंफेक्शन से बचाव
प्याज में एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचा सकते हैं। ऐसे में सिरके वाली प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
डायबिटीज
सिरके वाली प्याज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सिरके वाली प्याज बहुत अच्छी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
कैसे बनाएं?
सिरके वाली प्याज बनाने के लिए एक कांच के जार में व्हाइट विनेगर डालें। इसमें पानी मिलाएं और आप चाहें, तो हरी मिर्च भी ऐड कर सकते हैं। अपने स्वादानुसार नमक डालें और छोटी प्याजों को डालकर जार बंद कर दें। अब इसे रूम टेम्परेचर पर 3-4 दिनों के लिए रखे रहने दें।
सिरके वाली प्याज के कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com