घी और मिश्री मिलाकर खाने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
25 Apr 2025, 17:00 IST

देसी घी और मिश्री का एकसाथ सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाते हैं बल्कि कई छोटी-मोटी बीमारियों से भी बचाते हैं। आयुर्वेद में इसे औषधीय रूप में प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

खून की कमी दूर करता है

घी और मिश्री का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। यदि आप एनीमिया या खून की कमी से पीड़ित हैं, तो यह संयोजन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

सर्दी-जुकाम में राहत

घी, मिश्री और काली मिर्च का मिश्रण हल्का गर्म करके खाने से सर्दी-जुकाम में जल्दी आराम मिलता है। यह उपाय कफ को कम करता है और गले की खराश को भी ठीक करने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

रोज सुबह एक चम्मच देसी घी और मिश्री का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। यह संक्रमण से बचाव करता है और आपको मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखता है।

पाचन तंत्र मजबूत बनाता है

देसी घी पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। मिश्री के साथ इसका सेवन पाचन तंत्र की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और भोजन से पोषक तत्वों को अच्छे से सोखता है।

ऊर्जा का अच्छा स्रोत

अगर शरीर में कमजोरी या थकान महसूस होती है तो देसी घी और मिश्री का सेवन करें। यह कॉम्बिनेशन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और शारीरिक थकावट को दूर करता है।

फूड पॉइजनिंग में लाभकारी

गलत खानपान से होने वाली फूड पॉइजनिंग की समस्या में भी घी और मिश्री का सेवन राहत पहुंचा सकता है। यह पेट को शांत करता है और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है।

कब करें सेवन?

घी और मिश्री का सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि सही मात्रा और तरीका तय किया जा सके।

आयुर्वेद में घी को औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। और मिश्री के साथ इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com