ब्रोकोली एक हरे रंग की गोभी होती है, जो खाने में बहुत ही पौष्टिक होती है। इसमें भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
91 ग्राम ब्रोकली में पोषण-
<li>कार्ब्स: 6 ग्राम</li> <li>प्रोटीन: 2.6 ग्राम</li> <li>वसा: 0.3 ग्राम</li> <li>फाइबर: 2.4 ग्राम</li>
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
ब्रोकोली एंटीऑक्सीडेंट्स से समृद्ध सब्जी होती है। इसमें ग्लूकोराफेनिन होता है, जो बाद में सल्फोराफेन नामक एंटीऑक्सीडेंटस में बदल जाता है। ये आपके तनाव को कम करता है।
सूजन को दूर करे
ब्रोकोली में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करें और स्वस्थ रहें।
कैंसर से रक्षा करे
ब्रोकोली का नियमित सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करे
ब्रोकली के सेवन से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर आपके रक्त में शुगर के स्तर को कम करते हैं।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर
ब्रोकली बहुत से एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होती है, जो ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करती है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल सेहतमंद रहता है।
पाचन तंत्र को बेहतर करे
ब्रोकोली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। इससे आपको कब्ज और अपच की समस्या नहीं रहती है और आंत में मौजूद बैक्टीरिया भी अच्छे से काम कर पाते हैं।
दिमाग के लिए सेहतमंद
ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक एक बायोएक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जो आपकी मस्तिष्क की ऊतकों के लिए बहुत ही प्रभावी होता है और उनको सुरक्षा प्रदान करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
ब्रोकली का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और आपको बीमारियों से कोसों दूर रखता है।
हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति अलग होती है। इसलिए सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें और खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com