पीरियड्स के दौरान कई लोग रोजाना एक केला खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप इससे होने वाले फायदों को जानती हैं? अगर नहीं, तो आइए इस सवाल का जवाब जानें-
एक्सपर्ट से जानें
आरोग्य हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी के मुताबिक, केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पीरियड्स में केला खाने से आप खुद को कई समस्याओं से बचा सकती हैं।
पोषक-तत्वों से भरपूर
केले में ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, कार्ब्स, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक-तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइए केला खाने से पीरियड्स में होने वाले फायदे जानते हैं-
ब्लड फ्लो में होगा सुधार
पीरियड्स के दौरान केला खाने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है। रोजाना सिर्फ एक केले के सेवन से आप ब्लड के फ्लो को कंट्रोल कर पाएंगी।
क्रैंप्स होंगे कम
पीरियड्स में महिलाएं क्रैंप्स की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। अगर आपको इस दौरान असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है, तो केला खाना अच्छा होता है। इससे क्रैंप्स कम होते हैं।
एनर्जी बढ़ाने में मिलेगी मदद
अगर आप पीरियड्स के दौरान रोजाना एक केला खाती हैं, तो शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इससे आप एक्टिव और फ्रेश महसूस करेंगी।
पाचन-तंत्र में होगा सुधार
पीरियड्स के दौरान केले खाने से पाचन-तंत्र को सुधारा जा सकता है। इसमें कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं, जो पेट के लिए जरूरी और फायदेमंद होते हैं।
पीरियड्स के दौरान केले खाना जरूरी होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com