सर्दियों के मौसम में बाजारों के अंदर चीकू बिकने लग जाते हैं। यह फल खाने में बहुत टेस्टी होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मगर क्या आप चीकू से होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं?
पोषक तत्वों से भरपूर
चीकू में फाइबर, एंटी-इंफ्लामेटरी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कब्ज, सूजन, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं, ऐसे में आइए इस फल के फायदे और नुकसान जानते हैं-
पाचन
चीकू के अंदर फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह पाचन के लिए अच्छा होता है। मगर जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से पाचन तंत्र पर भी दबाव पड़ सकता है। इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
एलर्जी
बता दें कि चीकू खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसमें टैनिन और लेटेक्स जैसे केमिकल पाए जाते हैं, यह एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं।
डायबिटीज
डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को चीकू का सेवन करने से बचना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है। इससे रोगी की स्थिति खराब हो सकती है।
चीकू के फायदे
चीकू के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, यह वजन कम करने में मददगार साबित होते हैं। चीकू में एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं, चीकू के मेथनॉलिक अर्क में कैंसर से बचाव के गुण होते हैं। इसके अलावा, चीकू एनर्जी का बहुत ही अच्छा सोर्स होता है।
चीकू खाने के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com