किन लोगों को नहीं खाना चाहिए सरसों के तेल से बना खाना?

By Anuj Tiwari
11 Jul 2023, 19:33 IST

सरसों का तेल में बना भोजन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ समस्याओं में इस तेल से बने भोजन का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को सरसों के तेल में बना भोजन नहीं करना चाहिए -

खांसी-बुखार की समस्या में

आयुर्वेद की मानें तो खांसी-जुकाम या फिर वायरल फीवर जैसी समस्या होने पर सरसों के तेल से बना भोजन नहीं खाना चाहिए। ऐसे में सरसों के तेल से बना भोजन खांसी और बुखार के लक्षणों को बढ़ा देता है।

पाचन से जुड़ी समस्या में

पाचन से जुड़ी समस्या में सरसों के तेल से बने भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए। इस स्तिथि में सरसों के तेल से बना भोजन करने से कई बार उल्टी-दस्त की समस्या भी हो सकती है।

प्रेगनेंसी में नुकसानदायक

सरसों का तेल गर्भवती महिलाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस अवस्था में अगर आप इस तेल से बने भोजन का अधिक सेवन करते हैं, तो ये वजन भी बढ़ा सकता है। ऐसे में चिकित्सक की सलाह से ही इसका सेवन करें।

लिवर की बीमारी में

अगर आप लिवर से जुड़ी किसी बीमारी जैसे फैटी लिवर आदि से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में इस तेल से बने भोजन का सेवन लिवर की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

मोटापे से पीड़ित लोग

अगर आप मोटापे से पीड़ित हैं, तो ऐसे में सरसों के तेल में भोजन करने से परहेज करें। इनमें कैलोरी के साथ-साथ फैट्स की मात्रा होती है, जिसे खाने से वजन बढ़ सकता है।

इन परेशानियों से परेशां लोगों को सरसों के तेल में बना भोजन करने से परहेज करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com