अस्थमा के मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 5 चीजें

By Deepak Kumar
23 Jul 2025, 18:00 IST

अस्थमा के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही फूड्स अस्थमा को ट्रिगर होने से रोकते हैं और लंग्स को हेल्दी रखते हैं। आइए डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में।

दालें

दालों में भरपूर प्रोटीन होता है जो लंग्स को मजबूत बनाता है। अस्थमा के मरीजों को मूंग दाल, काले चने जैसी हल्की और सुपाच्य दालों का सेवन करना चाहिए।

शहद और दालचीनी

एक चम्मच शहद में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर खाने से सांस लेने में राहत मिलती है। ये मिश्रण एंटीबैक्टीरियल होता है जो लंग्स को संक्रमण से बचाता है।

तुलसी

तुलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स अस्थमा अटैक की संभावना को कम करते हैं। इसे चाय में मिलाकर या कच्ची पत्तियों के रूप में लिया जा सकता है।

सेब

सेब में फ्लैवोनाइड्स होते हैं जो फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं। अस्थमा के मरीज रोज एक सेब खाएं, इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

विटामिन C से भरपूर फूड्स

विटामिन C युक्त फूड्स जैसे नींबू, ब्रोकली और शिमला मिर्च फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। ये लंग्स की सेहत को सुधारते हैं और अस्थमा के खतरे को कम करते हैं।

गर्म और सुपाच्य भोजन लें

ठंडी चीजें अस्थमा को ट्रिगर कर सकती हैं। गर्म और सुपाच्य भोजन जैसे उबली दालें, हल्की खिचड़ी और गर्म पानी अस्थमा के मरीजों के लिए बेहतर होते हैं।

प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाए

फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें। ये फूड्स अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं और शरीर की प्रतिरक्षा को कमजोर करते हैं।

सही डाइट से अस्थमा को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन कोई भी खानपान शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com