सूखा अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स होते हैं जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए डाइटीशियन सुमन से जानते हैं इसे खाने के फायदे।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
सूखे अंजीर में विटामिन C भरपूर होता है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके नियमित सेवन से मौसमी संक्रमण, सर्दी-खांसी और वायरल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
वजन घटाने में असरदार
सूखे अंजीर में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन बढ़ता नहीं। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वेट लॉस में मदद करता है। साथ ही पेट की चर्बी को भी कम करने में उपयोगी है।
कब्ज से राहत दिलाता है
अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों को साफ करता है और पाचन में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट की सफाई अच्छे से हो पाती है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
अंजीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होता है। यह शरीर की थकान और कमजोरी को कम करता है और लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में सहायक होता है।
अस्थमा में लाभकारी
सूखा अंजीर अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। यह कफ को जमा नहीं होने देता और म्यूकस झिल्लियों को नमी प्रदान करता है। इससे सांस लेने में आसानी होती है।
कैसे खाएं अंजीर गर्मियों में?
गर्मी के मौसम में सूखे अंजीर को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाएं। यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाता है।
अंजीर के अन्य फायदे
अंजीर खाने से एनर्जी मिलती है, त्वचा में निखार आता है और स्किन हेल्दी रहती है। यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करने में मदद करता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी लाभकारी है।
अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी, शुगर या कोई पुरानी बीमारी है, तो अंजीर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। सीमित मात्रा में ही अंजीर खाना फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com