अनानास खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका जूस भी पी सकते हैं। इस लेख में विस्तार से जानें अनानास का जूस पीने के फायदे-
पथरी में
अनानास के जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से पथरी में फायदा मिलता है।
पाचन ठीक करें
पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए आप अनानास का जूस पिएं। इसे पीने से कब्ज और अपच से निजात मिलती है।
सूजन घटाए
अनानास का जूस पीने से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं।
यूटीआई से बचाव
अनानास का जूस ब्रोमलिन से भरपूर होता है। यह तत्व यूटीआई के जोखिम को घटाने में मदद करता है।
वेट लॉस
अनानास लो कैलोरी फलों में आता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इसका जूस पीने से आपका वजन कम हो सकता है।
अनानास का जूस पीने से ये सभी लाभ होते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com