रोजाना योग करने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। आप मलासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। आइए जानें इसके लाभ-
लचीलापन लाए
बाॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए आप रोजाना मलासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको चोट लगने का जोखिम भी कम होता है।
दर्द से आराम
मलासन का नियमित अभ्यास करने से आपको बॉडी पेन से राहत पाने में मदद मिलती है। दरअसल, इसे करने से पूरी बॉडी का वर्कआउट होता है।
पॉश्चर सुधारे
बॉडी पॉश्चर में सुधार लाने के लिए आप मलासन कर सकते हैं। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी भी स्वस्थ रहती है।
जांघों के लिए
जांघों में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए रोजाना मलासन करें। इससे जांघ की मसल्स को मजबूती मिलती है।
पाचन ठीक करे
मलासन का अभ्यास करने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है। इसे करने से कब्ज और अपच से राहत मिलती है। साथ ही पेट भी अच्छे से साफ होता है।
मलासन करने से ये सभी फायदे होते हैं। आप इसे रोजाना 10 मिनट जरूर करें। फिटनेस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com