कान में सरसों का तेल डालना सेहत के लिए सही है या खतरनाक?

By Aditya Bharat
23 Jul 2025, 17:30 IST

कई लोग पुराने समय से कान में सरसों का तेल डालते आए हैं। लेकिन क्या यह तरीका वाकई फायदेमंद है? आइए जानते हैं इसका जवाब।

क्यों डाला जाता है सरसों का तेल?

सरसों का तेल कान की सफाई करता है, कीड़े‑मकोड़ों को दूर करता है और दर्द में राहत देता है। यह घरेलू उपाय पीढ़ियों से चला आ रहा है।

तेल के गुण

सरसों का तेल गर्म तासीर वाला होता है। इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटीफंगल गुण माने जाते हैं, जो कान की कुछ समस्याओं में मददगार हो सकते हैं।

कान की वैक्स साफ करने में मदद

कुछ लोग मानते हैं कि तेल से कान का मैल यानी वैक्स ढीला हो जाता है और आसानी से निकल जाता है। लेकिन सभी के कान की बनावट और स्थिति एक जैसी नहीं होती।

कब हो सकता है नुकसान?

अगर आपके कान में पहले से सूजन, घाव या ईयरड्रम में छेद है, तो सरसों का तेल डालना नुकसानदायक हो सकता है। इससे इंफेक्शन या जलन भी हो सकती है।

छोटे बच्चों के लिए सावधानी

बच्चों के कान बहुत नाजुक होते हैं। उनमें तेल डालना खतरनाक साबित हो सकता है। किसी भी घरेलू उपाय से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है।

हर किसी के लिए सही नहीं

जो चज़ एक इंसान को आराम देती है, वही दूसरे के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कान में कुछ भी डालने से पहले सावधानी जरूरी है।

घरेलू नुस्खा या खतरा?

हर घरेलू नुस्खा सभी के लिए सही नहीं होता। सरसों का तेल कुछ लोगों को आराम दे सकता है, लेकिन यह दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बिना जांच के कान में कुछ भी डालना खतरनाक हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com