हड्डियों के दर्द के लिए लहसुन वाला तेल कितनी बार लगाना चाहिए?

By Aditya Bharat
23 Jul 2025, 15:30 IST

आजकल उम्र से पहले ही जोड़ों में दर्द होना आम हो गया है। जोड़ों में दर्द होने की वजह से कई लोग लहसुन का तेल लगाते हैं। आइए जानते हैं यह तेल कितनी बार लगाना चाहिए।

घरेलू उपाय

दवाओं के साथ लोग अब फिर से घरेलू नुस्खों की ओर लौट रहे हैं। खासकर लहसुन और सरसों के तेल से जुड़ा मालिश वाला नुस्खा लोग फिर अपनाने लगे हैं।

लहसुन और सरसों में क्या है खास?

सरसों के तेल में गरमाहट होती है जो रक्त प्रवाह को बढ़ाती है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व सूजन को शांत करते हैं और दर्द में राहत दिलाने में मदद करते हैं।

अध्ययन क्या कहता है?

एक अध्ययन में पाया गया कि जब सरसों के तेल में लहसुन पकाकर घुटनों पर लगाया गया, तो पुराने दर्द से राहत मिली। यह प्रयोग तीन सप्ताह तक किया गया था और इसका असर सकारात्मक रहा।

तेल घर पर कैसे बनाएं?

सरसों के तेल में लहसुन की कलियां डालकर उसे धीमी आंच पर पकाएं। लहसुन जब हल्का भूरा हो जाए तो तेल ठंडा करके छान लें। यही मिश्रण जोड़ों के दर्द में उपयोग किया जाता है।

मालिश कब और कैसे करें?

गुनगुना तेल लेकर दर्द वाली जगह पर हल्के हाथ से मालिश करें। यह मालिश दिन में एक या दो बार की जा सकती है, खासकर सुबह और सोने से पहले।

ज्यादा फायदा किसे?

यह तेल बुज़ुर्गों, गठिया से परेशान लोगों और उन लोगों के लिए असरदार हो सकता है जिन्हें लंबे समय से घुटनों या जोड़ों में अकड़न और जलन की शिकायत रहती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

अगर त्वचा ज्यादा संवेदनशील है या पहले कभी सरसों तेल से जलन हो चुकी है, तो इस मिश्रण को लगाने से पहले थोड़ा टेस्ट जरूर कर लें। खुली चोट पर यह तेल न लगाएं।

लहसुन और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से प्राकृतिक तरीके से दर्द में आराम मिल सकता है। लेकिन अगर यह तेल लगाने के बाद आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com